महासमुंद:मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर मामला दर्ज

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।राम खिलावन साहू ने पुलिस को बताया कि वह रजकट्टी थाना फिंगेश्वार जिला गरियाबंद का रहने वाला है कक्षा 08 वीं तक पढाई किया है सब्जी बेंचने का काम करता है कि दिनांक 05.04.2025 को बडे भैया गिरधर साहू अपनी बेटी मोनिका साहू अपने मोटर सायकल एचएफ डिलक्सक क्रमांक CG04 AP 9158 में घरेलू सामान एवं अपने बेटी के लिये नोट खरीदने के लिये शाम करीब 04.00 बजे महासमुंद गये थे सामान खरीद कर शाम लगभग 05.30 बजे घर वापस जा रहे थे कि भलेसर रोड सितली नाला के आगे पहूंचे थे कि भलेसर से महासमुंद की ओर आ रही मोटर सायकल सुपर स्पालेंडर क्रमांक CG 06 GD 0592 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये लाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीहडेंट कर दिया जिससे बडे भैया गिरधर साहू के दाहिने पैर एवं दाहिना हाथ एवं मोनिका साहू की दाहिने पैर एवं दाहिना हाथ चोंट लगा है। जिसकी जानकारी बेटा नागेश साहू फोन पर बताया है तब घटना की जानकारी हुयी है। नागेश साहू दिनेश साहू ईलाज हेतु प्रायवेट वाहन से शासकीय अस्पभताल महासमुंद में लेकर गये है। पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























