महासुमंद
महासमुंद :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का फार्मासिस्ट बर्खास्त जाने पुरा मामला

महासमुंद (काकाखबरीलाल). कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसाइटी महासमुंद निलेश कुमार क्षीरसागर ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद फार्मासिस्ट सतीश चंद्राकर को पद से बर्खास्त कर दिया है. उन्हें जिला शाखा महासमुंद संचालित जन औषधि केन्द्र महासमुंद को संदिग्ध मादक पदार्थ प्रथम दृष्ट्या मेथाफेंटामाइन ड्रग के परिवहन में संलिप्त होना पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से फार्मासिस्ट के पद से बर्खास्तगी एवं सेवा से पृथक कर दिया है. इस आशय का आदेश शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया गया.
AD#1























