महासुमंद

महासमुंद :दो प्रेमी ट्रेन के सामने कूदे… दोनों की मौत

महासमुंद( काकाखबरीलाल). शुक्रवार की देर रात वाल्टेयर रूट कोमाखान खरियाररोड सिवनी फाटक के पास दो प्रेमी आपस में हाथ पकड़ ट्रेन के सामने कूद गए। दोनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक शादीश्दा है, जिनका एक लड़का भी है। वहीं युवती को नाबालिक बताया जा रहा है। चर्चा है कि दोनों में प्रेम संबध था। यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों ने हाथ पकड़ ट्रेन के सामने कूदा है। दोनों की लाश आसपास मिली है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे लोकेश्वर पिता पुरानिक (27) वहीं युवती को 10 वीं की छात्रा बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम है। सूचना पर पुलिस पहुंचकर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक केंद्र भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिक छात्रा के साथ शादीशुदा युवक का प्रेम संबंध चल रहा था। जो दोनों एक साथ नहीं हो पा रहे थे। इसके कारण दोनों ने जान देने का निर्णय लिया होगा। पुलिस ने विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!