सरायपाली :झुठा आरोप लगा रहे हो कहकर जान से मारने की धमकी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र सिघोंड़ा में सिंधुलता भोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घरेलु कार्य करती है दिनांक 04 दिसंबर को वह अपने पति के साथ गांव के विक्रम भोई के घर सगाई कार्यक्रम में गयी थी जहां से खाना खाकर दोपहर 03 बजे वह गांव की अन्य महिलाओ के साथ घर वापस आ रही थी कि हनुमान मंदिर के पास पहुंची थी तभी उनके जेठ रोहित भोई तुम लोग तुम्हारा हसिया मेरे पिताजी को ले गया है कहकर झुठा आरोप लगा रहे हो बोलने लगा तथा उन्हें गंदी गंदी गालिया देकर तुम्हे और तुम्हारे परिवार को जान से मार दुंगा कहकर धमकी देने लगा इस बीच उनके पति भी सगाई घर से खाना खाकर वापस आ रहे थे जो रोहित भोई के द्वारा गाली देते सुनने पर उनके पति के द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर रोहित भोई के द्वारा पास में रखे ईट से उनके पति के सिर में मारा जिससे सिर में चोट आकर काफी खुन बहने लगा और जमीन पर गिर गये गाली गलौज सुनकर उनके लडका चमन भोई आकर लडाई झगडा का बीच बचाव करने लगा उसके बाद भी रोहित भोई उनके पति को जो जमीन में गिरे थे को मारने के लिए उतारू हो रखा था जिसे वह ओर उनका लडका बीच बचाव किये। लडाई झगडा को गांव के प्रकाश भोई, जान्हवी भोई, भुमीसुता भोई देखे सुने है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























