कोमाखान:पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई
कोमाखान। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।लिलाबाई पटेल ने पुलिस को बताया कि निवासी ग्राम बकमा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद की निवासी है। पुत्र चितरंजन पटेल उम्र 23 साल दिनांक 15/04/2026 को शाम करीबन 06.30 बजे अपने मोटर सायकल बजाज पल्सर बिना नंबर से बकमा से विवाह कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम राटापाली अपने मौसी के घर जा रहा था । कि रात करीबन 07.30 बजे ग्राम लामीसरार के मुर्गी फार्म के पास पहुंचा था कि ग्राम टोंगोपानी का दीपेश साहू, कुंजन साहू एवं अन्य एक व्यक्ति चितरंजन पटेल का रास्ता रोक कर पुरानी रंजिश की बात को लेकर एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये है एवं उसके मोटर सायकल के टंकी, हैण्डल को भी तोडफोड कर क्षतिग्रस्त कर दिये है । मारपीट से चितरंजन पटेल के सिर, पीठ में चोंटे आई है जिसे ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा में भर्ती किये थे जिसे डाक्टर साहब द्वारा उचित उपचार हेतु रिफर करने पर आदित्य हास्पिटल महासमुंद में भर्ती कराकर ईैलाज करा रहे है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























