महासुमंद

महासमुंद:पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पैसे नहीं देने पर चाकू मारने का मामला सामने आया है।ओमप्रकाश गहेरवार ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 01 पिलवापाली थाना पिथौरा का रहने वाला है स्नातक तक की पढाई किया है  दिनांक 03.05.26 को मेरा बडा भाई परमेश्वर गहेरवार सुबह करीबन 08.00 बजे ग्राम पिलवापाली से मेरी मामा की लडकी कु0 नीलम कदोई को नीट का पेपर दिलवाने महासमुंद आया था करीबन 11.00 बजे  फोन से पता चला कि  भाई परमेश्वर को कोई अज्ञात दो व्यक्ति किलकारी गार्डन महासमुंद में चाकु मार दिया है जिसे जिला अस्पताल महासमुंद में ईलाज के लिये ले गये हैं सूचना पाकर  जिला अस्पताल महासमुंद पहूंच कर अपने भाई से घटना के बारे में पुछा तो बताया कि सुबह 10-10.30 बजे बहन नीलम कंदोई के साथ किलकारी गार्डन जामा मस्जिद के सामने में बैठा था तभी दो व्यक्ति मोटर सायकल से आये एक व्यक्ति मोटर सायकल के पास दूर में खडा था दूसरा व्यक्ति  पास में आया और रूपये मांगने लगा  रूपये नहीं है बोला तो जेब से चाकु निकाल कर डराने लगा तब  पर्स से 200 रूपया निकाल कर दिया जो 500 रूपया मांगने लगा नहीं है बोला तो वह व्यक्ति तुमको अपना जान प्यारा नहीं है 500 रूपया दो नहीं तो तुम्हे चाकु मारकर हत्या कर दूंगा बोलकर हाथ में रखे चाकु से  सिना में वार कर रहा था तभी  हाथ से रोका तो  बायें हाथ के भुजा में गंभीर चोंट आकर खून निकलने लगा। घटना को देखकर  बहन के चिल्लाने पर दोनो व्यक्ति वहां से अपने मोटर सायकल में बैठ कर भाग गये घटना के बाद थाना महासमुंद गया वहां से स्थिति को देखते हुये जिला अस्पताल महासमुंद में ईलाज के लिये भर्ती किया ऐसा कहकर बताया। जिला अस्पताल महासमुंद में प्राथमिक उपचार बाद, भाई को वहां से उचित ईलाज के लिये रिफर किये हैं जिसे बेहतर ईलाज के लिये परिवार के लोग पटेवा लेकर गये है।  पुलिस ने 109-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!