सरायपाली

सरायपाली: पानी भरने की बात को लेकर हाथ मुक्का से पिटाई मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पानी भरने की बात को लेकर हाथ मुक्का से पिटाई का मामला सामने आया है।हेमंत अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्र. 07 शास्त्रीनगर झिलमिला में रहता है कक्षा आठवी तक पढा है मजदूरी काम करता है  दिनांक 03.05.2026 को शाम करीबन 05 बजे  मोहल्ले में नगर पालिका सरायपाली द्वारा पानी टैंकर को लाकर  घर के सामने खडा किया था मोहल्लेवासी पानी टैंकर से पानी भर रहे थे  वह स्वयं भी अपने बडे भाई संजय अहिरवार के साथ  बाल्टी में पानी भर रहा था मोहल्ले के पप्पू सागर एवं उसके परिवारवाले भी पानी भरने के लिये आये थे  पप्पू सागर को बोला कि  दो बाल्टी पानी भरने दो उतने में ही आवेश में आकर तू अपना पाईप अलग से खरीद लो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं बाल्टी से मारपीट किया है मारपीट करने से  नाक में चोंट आकर खून निकला है घटना को बडे भाई संजय अहिरवार एवं मोहल्ले के शारदा निषाद देखे सुने एवं बीच बचाव किये है  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!