सरायपाली : बनवारी गौशाला के लिए कार्यकारिणी समिति का गठन

सरायपाली के समीपस्थ ग्राम केंदुढार में गौमाता को रखने, उनके भोजन व दवाइयों की व्यवस्था हेतु सरायपाली निवासी बजरंग अग्रवाल द्वारा अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में श्री बनवारी गौशाला का निर्माण कर उसका सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है । इसी तारतम्य में गौशाला के सफल संचालन हेतु एक समिति का गठन किया गया है जिनमे निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया । संरक्षक बजरंग अग्रवाल (जय अंबे हार्डवेयर), मदन लाल अग्रवाल ( जय श्री कपड़ा), दिनेश अग्रवाल (बाला) अध्यक्ष- विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक कर, कोषाध्यक्ष – विकास महापात्र, प्रवक्ता – सौरभ सतपथी सचिव कमल किशोर अग्रवाल, सह सचिव- गुड्डू जयसवाल सदस्यगण- अशोक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नितिश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, मनोज गोयल, अजय अग्रवाल, किशन अग्रवाल, राजु साहरा, सोमु साहू, मयंक पाणिग्राही, आर्यन पटनायक व करन अग्रवाल को बनाया गया है।
























