महासुमंद
महासमुंद : सूर्यकांत यादव का राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

महासमुंद. ग्रामीण अंचल मे छोटे से गांव मेमरा मे जन्मे सूर्यकान्त यादव पिता शत्रुघ्न यादव (थापा ) का चयन राज्य स्तरीय अंडर -19 क्रिकेट मे चयन हुआ है। शास. हाई स्कूल चिखली मे कक्षा 12वीं के विद्यार्थी सूर्यकान्त के राज्य स्तरीय अंडर -19 क्रिकेट मे चयन से ग्राम पंचायत मेमरा व शासकीय हाई स्कूल चिखली का गौरव व मान बढ़ा है।सूर्यकांत को गांव के सरपंच निर्मल यादव, चिखली स्कूल के प्रिंसिपल उजल सिंह पारेसर उनके सभी मित्र गण शिक्षक गण तथा ग्राम पंचायत मेमरा के ग्रामीणों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
AD#1



















