महासुमंद

महासमुंद : डेस्कटॉप पब्लिशिंग 20 फरवरी एवं सेलफोन रिपेर्यस एण्ड सर्विस का 27 फरवरी से प्रशिक्षण शुरू

महासमुंद जिले के युवाओं के लिए 20 फरवरी 2023 से डेस्कटाप पब्लिशिंग (कम्प्यूटर) और 27 फरवरी 2023 से सेलफोन रिपेर्यस एण्ड सर्विस (मोबाईल रिपेयरिंग) आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। आगामी माह मार्च से दोपहिया वाहन मरम्मत और इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण की शुरूवात की जायेगी। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित होगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) श्री संजीव प्रकाश ने बताया कि जो प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे संस्थान में पहुंचकर अपना पंजीयन निःशुल्क करा सकते हैं। प्रशिक्षण पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की पांच फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर +91-79997-00673 एवं प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर +91-93402-81974 पर प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!