महासुमंद
महासमुंद: चैनलिंक फैसिंग तार हुआ पार

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत चैनलिंक फैसिंग तार चोरी का मामला सामने आया है।कौशल कुमार आडिल ने पुलिस को बताया कि वह वन परिक्षेत्र महासमुंद में परिसर रक्षी के पद पर पदस्थ है कार्य क्षेत्र के अधीन कक्ष क्रमांक 69 रकबा 20.000 हेक्टेयर क्षेत्र में भारतमाला परियोजना अंतर्गत क्षतिपूर्ति सिंचित मिश्रित वृक्षारोपण किया गया है जिसकी सुरक्षा हेतु चैनलिंक फैसिंग कार्य कराया गया है जिसे दिनांक 20.07.2025 के शाम 06.00 बजे मेरे द्वारा भ्रमण के दौरान देखा गया जो सही सलामत सुरक्षित पाया गया था। अगले दिन दिनांक 21.07.2025 को सुबह 06.00 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा गया तो लोहे का 03 बंडल चैनलिंक फैसिंग तार कीमती करीबन 14,000 रूपया नहीं था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305(e)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1




















