बसना: च्वाइस सेंटर में अज्ञात चोर ने बोला धावा ले उड़ा नगदी रकम

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत चाईस सेन्टर में चोरी का मामला सामने आया है। हुनेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वह सलखंड चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का निवासी है जो कि घर चाईस सेन्टर दुकान से लगा हुआ है चाईस सेन्टर का संचालन करता है। दिनांक 01/03/2025 को सुबह सोकर उठा तो देखा कि चाईस सेन्टर दुकान का दरवाजा खुला हुआ है तथा पैसा वाला गल्ला भी खुला है तो गल्ला को निकालकर देखा उसमें करीबन 40000 चालीस हजार रूपये था वो नहीं है फिर चाईस सेंटर में लगे सी.सी.टी.वी. केमरा को चेक किया जो बीते मध्य रात्रि 01/03/32025 के लगभग 02.47 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के उपर खिडकी से चोरी से कुद कर अंदर आ रहा है तथा दुकान के अंदर प्रवेश कर गल्ला में रखे नगदी रकम को 40000 चालीस हजार रूपये को निकाल कर ले गया है। पुलिस ने305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























