बसना:महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बसना (काकाखबरीलाल).दिनांक 02/08/2024 को मुखबीर से सूचना पर घटना स्थल कांटा तालाब किनारे ग्राम छिर्राचुआं रोड में आरोपी शिव कुमार साव पिता सुदर्शन साव उम्र 32 साल साकिन छिर्राचुंआ थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक नीला रंग के 100 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम के अंदर रखे 08 नग प्लास्टिक झिल्ली में भरी प्रत्येक झिल्ली में करीबन 05-05 लीटर कुल 40 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 8000 रूपये को बिक्री हेतु रखा था जिसे विधिवत गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त कर सीलबंद किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिर0 कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
शिव कुमार साव पिता सुदर्शन साव उम्र 32 साल साकिन छिर्राचुंआ थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0

जप्त संपत्ती –
एक नीला रंग के 100 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम के अंदर रखे 08 नग प्लास्टिक झिल्ली में भरी प्रत्येक झिल्ली में करीबन 05-05 लीटर कुल 40 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 8000 रूपये
संपूर्ण कार्यवाही थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया है। 



























