छत्तीसगढ़

खुलेआम कर रहे थे पैसे की मांग आंडियो सामने आने बाद तत्काल SP ने महिला एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

कबीरधाम( काकाखबरीलाल).    पैसे लेनदेन ऑडियो मामले में चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित चौकी प्रभारी का नाम एसआई गीतांजली सिन्हा, आरक्षक हेमंत राजपूत और चालक आरक्षक 101 आसिफ खान का नाम शामिल है। 
जानकारी के मुताबिक बाजार चारभाठा चौकी प्रभारी गीतांजली सिंन्हा सहित दो आरक्षकों की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस बीच तीनों का पैसे की लेनदेन को लेकर एक ऑडियो भी वायरल हुआ। ऑडियो में तीनों पैसे के बदले में अवैधानिक कार्य को संरक्षण दने की बात कर रहे थे, जैसे ही ये ऑडियो एसपी तक पहुंचा तो तत्काल प्रभाव से तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई कबीरधाम एसपी शलभ सिंन्हा ने डीजीपी के निर्देश पर की है। निलंबन के दौरान तीनों पुलिसकर्मियों रक्षितकेंद्र कबीरधाम में रहेंगे। साथ ही तीनों पर लगे आरोपों की जांच भी की जाएगी।
बता दें डीजीपी अवस्थी ने रविवार को भी दुर्ग जिले के निरीक्षक और चैकी प्रभारी को भी सस्पेंड किया था। इन दोनों का भी पैसे के लेनदेन को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ये कार्रवाई उन पर की गयी थी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!