छत्तीसगढ़

माइलेज वाली बाइक चुराने वाले चोर गिरफ्तार

बिलासपुर पेट्रोल महंगा होने का असर चोरों पर भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि बिलासपुर में बाइक चोरी करने वाला युवक ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक देखकर ही चोरी करता था। पुलिस ने उससे बजाज कंपनी की 11 बाइक जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि पेट्रोल महंगा होने के कारण वह ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी ढूंढकर चोरी करता था। पुलिस ने मामले में चार खरीदार को भी पकड़ा है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।प्रशिक्षु IPS व सीपत थाना प्रभारी विकास कुमार ने थाने में बाइक चोरी के मामलों की समीक्षा की, तब पता चला कि ज्यादातर बाइक NTPC के पार्किंग और आसपास से चोरी गई है। कुछ दिन पहले ही नरगोड़ा के रहने वाले उमेंद्र कुमार सांडे की भी बाइक चोरी हो गई थी। शुक्रवार को उसकी चोरी गई बाइक को उड़ांगी आमानारा निवासी सत्यनारायण सूर्यवंशी चलाते मिल गया, जिसे पकड़कर उसने पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ के बाद पकड़ाए खरीदार
चोरी की बाइक के साथ सत्यनारायण के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, तब उसने NTPC के पार्किंग और सार्वजनिक जगहों चोरी बाइक चोरी करने की जानकारी दी। फिलहाल वह ग्राम गुड़ी के छापरभाठा में रहता था। उसने पुलिस को 11 बाइक चोरी करना बताया। साथ ही चार बाइक को गुड़ी के युवकों को बेचने की जानकारी दी। उसके बताए अनुसार पुलिस ने गुड़ी निवासी खरीदार राजकुमार ,चंद्रप्रकाश, मिलाप राम ,परदेसी को पकड़कर उनके पास से बाइक बरामद किया है।

नंबर प्लेट बदल कर पांच से सात हजार में बेचा
बाइक खरीदारों ने पुलिस को बताया कि कम कीमत में बाइक मिलने की लालच में आकर उन्होंने चोरी करने वाले युवक से बाइक चोरी ली थी। पूछताछ में यह भी पता चला कि चोरी की चार बाइक का नंबर प्लेट बदलकर बेचा गया है। साथ ही ग्राहकों को चकमा देने के लिए उसने नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर लिखवा दिया था। खरीदारों ने महंगी बाइक को महज पांच से सात हजार रुपए में खरीदने की जानकारी दी।

आरोपी बोला- पेट्रोल हो गया है महंगा इसलिए माइलेज देने वाली गाड़ी है पसंद
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सत्यनारायण ने बताया कि पेट्रोल महंगा हो गया है। इसके कारण वह ज्यादा माइलेज देने वाली बजाज कंपनी की गाड़ी ढूंढकर चोरी करता था। पुलिस ने उससे बजाज कंपनी की आठ बाइक बरामद किया है। जिसमें डिस्कवर, बजाज-110, पल्सर, प्लेटिना शामिल है। इसके अलावा हीरो और टीवीएस कंपनी की माइलेज वाली गाड़ी भी पुलिस ने बरामद किया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!