उड़ेला में डीजे डान्स प्रतियोगिता का आयोजन 24 नवम्बर शनिवार को

काकाखबरीलाल/भँवरपुर – समीपस्थ ग्राम उड़ेला में गाँव के अमर शहीद जवान शहीद लाल बहादुर नाग की स्मृति में युवा रामायण समिति उड़ेला के द्वारा चतुर्थ वर्ष डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 24 नवम्बर दिन शनिवार को ग्राम के हृदय स्थल माँझा खोल में रात्रि 9 बजे से रखा गया है जिसमें भाग लेने जिले भर से सर्वश्रेष्ठ डान्स टीमों को आमंत्रित किया गया है,
प्रतियोगिता में सामूहिक डांस, युगल डान्स एवं एकल डान्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजक मंडल के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा,जो कुछ इस प्रकार है,
सामूहिक नृत्य पर प्रथम पुरस्कार 11000/- द्वितीय पुरस्कार 7000/- व तृतीय पुरस्कार 5000/- ,
एकल एवं युगल नृत्य पर प्रथम पुरस्कार 4100/- द्वितीय पुरस्कार 3100/- व तृतीय पुरस्कार 2100/-
इसके अलावा प्रतियोगिता टॉप टेन में पहुँचने वाले 4 चार प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 501/- रुपये प्रदान किये जाएँगे,
प्रतियोगिता के आयोजक मण्डल ने आस पास के समस्त ग्रामीणों से उक्त डान्स कार्यक्रम में पहुंच कर प्रतिभागियों के हौसला बढ़ाने की अपील की है,



























