बसना : कार के ठोकर से बाईक क्षतिग्रस्त



बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सत्यानंद साव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम आमापाली थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला है । खेती किसानी का काम करता है । कि दिनांक 10/01/2024 को पिताजी विद्याधर साव मामा महेन्द्र साव के मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GJ 6461 में अपने नाती को स्कूल से लेने गढफुलझर जा रहा था गांव से बाहर कलीडिपा में जैसे ही ग्राम बरोली से गढफुलझर मुख्य मार्ग में पहुंचा तभी गढफुलझर की ओर से आ रही वाहन स्वीफ्ट कार क्रमांक CG 06 GD 7700 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पुर्वक चलाते हुए पिताजी के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पिताजी मोटर सायकल सहित जमीन पर गिर गये जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया व पिताजी के दाहिने हाथ व दाहिने पैर में गंभीर चोंट आई जिसे ईलाज के लिए प्राईवेट वाहन से अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती करवाएं हैं जहां उनका ईलाज चल रहा है पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























