रायपुर

कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक, स्कूल-कॉलेज तत्काल होंगे बंद, परीक्षा पर यह हुआ निर्णय

रायपुर(काकाखबरीलाल)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश में कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. इस बैठक में बड़ा फैसला अब तक ये लिया गया है कि प्रदेश में संचालित हो रही सभी स्कूल-कॉलेज बंद होंगे.स्कूल-कॉलेज बंद होने का ये निर्णय तत्काल प्रभाव से इस बैठक में लिया गया है. इसके अलावा जिस-जिस स्कूल में परीक्षा हो रही है वो सब अब ऑनलाइन होंगी.हालांकि ये आदेश 10-12 वीं की परीक्षा के लिए लागू नहीं होगा. वहीं प्रदेश में अब लॉकडाउन का नाइट कर्फ्यू लगेगा या नहीं इसको लेकर भी विचार किया जा रहा है. ये बैठक अब खत्म हो गई है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दो दिन बाद आला अधिकारियों की बैठक होगी जिसमें कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा के साथ साथ अहम फैसले लिए जाएंगें
उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल तथा विधायक शिशुपाल शोरी और सुश्री शकुन्तला साहू मौजूद हैं.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!