छत्तीसगढ़
तुमगांव:सबमर्सिबल पम्प हुआ पार


तुमगांव (काकाखबरीलाल).थाना अंतर्गत ग्राम मुस्की निवासी प्रार्थी के खेत में लगा तीन एचपी सबमर्सिबल पम्प अज्ञात ने पार कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना सहदेव पिता स्व. विश्राम ध्रुव 59 वर्ष ग्राम मुस्की निवासी ने थाने में दी है। उसकी रिपोर्ट अनुसार पम्प की कीमत 7 हजार रुपये बताई गई है। बहरहाल, पुलिस ने चोरी के इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379 भादवि की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई विवेचना में लिया है।



AD#1

























