सरायपाली
सरायपाली : अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीजों का होगा कोरोना टेस्ट

सरायपाली (काकाखबरीलाल). महासमुंद जिले के बागबाहरा मे कोरोना के नया मरीज के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन हो गया है पूरे जिले के स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना टेस्ट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सरायपाली स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए प्रतिदिन 300 से अधिक कोरोना टेस्ट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली अंतर्गत 45 उप स्वास्थ्य केन्द्र 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है. सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में अस्पताल पहुचने वालो का एंटीजन टेस्ट होगा. वहीं टीकाकरण में भी तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया है ब्लाक में 12 से 14 वर्ष 15 से 17 वर्ष बच्चों का 75 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है.
AD#1

























