पिथौरा

पिथौरा : वाहनों मालिकों ने अपने खर्च से कराया सड़क की मरम्मत, ग्रामीणों सहिंत राहगीरों ने की सराहना

 

नंदकिशोर अग्रवाल, काका खबरीलाल@ पिथौरा नगर। बलौदा बाजार जिले के सरहदी गांव कुरकुटी से बया तक का सड़क मार्ग 2 किलोमीटर पर बड़े-बड़े जान लेवे गड्ढे हो जाने से आए दिन उक्त मार्ग पर दुर्घटना घट रही थी जिसे देखते हुए वाहन मालिकों ने अपने खर्चे से उक्त सड़क पर मुरूम डालकर समतल किया जिसे आने-जाने में आम जनता को सुविधा हो रही है ग्रामीण व राहगीरों ने मुक्त कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की है।
बया से पिथौरा जाने वाली राज्य मार्ग 14 में बया से पिथौरा मार्ग की दो किलोमीटर सड़क पर जानलेवा गड्ढा हो गया था आए दिन दोपहिया चालक गिर कर घायल हो रहे थे 2 किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे का समय लगता था जिस पर स्थानीय निवासी पत्रकार विकास अग्रवाल ने कुछ लोगों से चर्चा कर सड़क मरम्मत करने की बात कही जिस पर जेसीबी संचालक लोकेश प्रधान ट्रैक्टर मालिक राजकुमार बरिहा अशोक चौहान ने सहयोग करते हुए उक्त सड़क को 4 घंटे में ही समतल कर दिया जिससे राहगीरों में खुशी प्राप्त है तथा चारों को साधुवाद के साथ ही बुरी बुरी प्रशंसा की है उक्त सड़क निर्माण हेतु कई बार समाचार पत्रों में भी प्रकाशन करने के बाद भी रिपेयरिंग कार्य नहीं होने से आए दिन दुर्घटना होते थे जिस पर उक्त चारों ने त्वरित निर्णय लेते हुए ही मार्ग मरम्मत किया जिससे ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!