बसना

बसना:लकडी के डंडा से वार

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जीवन चौहान  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम राजपुर का निवासी है रोजी मजदूरी का काम करता है दिनांक 15.09.2024 को  अपने रिश्तेदार चम्मूलाल चौहान के घर मेहमान गया था जहां से रात्रि करीबन 09.30 बजे अपने पुराने परिचित नरसिंग गोंड के घर मिलने गया था रात्रि करीबन 10.15 बजे  वापस अपने रिश्तेदार चम्मूलाल चौहान के घर आ रहा था गांव के तालाब के पास पहुंचा था तभी ग्राम बेल्डीह का नरेश चौहान आया व पुरानी रंजीश की बात को लेकर अश्लिल गाली गलौच कर अपने हाथ में रखे लकडी के डंडा से अचानक सिर में मार दिया व वहां से भाग गया मारपीट करने से सिर में चोंट आयी जिसकी सूचना  ग्राम सरपंच वृन्दावन डडसेना, अपने रिश्तेदार चम्मूलाल चौहान व ग्राम वासीयों को दिया  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!