महासमुंद: बस चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते साइकिल को मारी ठोकर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत बस चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।कुंती साहू ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहती है कक्षा 06 वीं तक पढी लिखी है गृहिणी है कि दिनांक 25.06.25 के सुबह 10.30 बजे पति जनेंद्र कुमार साहू अपने सायकल से नगर पालिका आफिस महासमुंद काम से आये थे काम कराने के बाद लगभग 11.00 बजे घर वार्ड नं 17 पुराना गोडपारा वापस जा रहे थे जो बीएसएनएल आफिस के सामने पहूंचे थे उसी समय बरोंडा चौंक से कांग्रेस चौंक तरफ जा रही सूर्यपुत्र बस क्रमांक CG 09 F 0134 का चालक अपने वाहन को तेजी से खतरनाक तरीके से एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पति जनेंद्र कुमार साहू के सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से पति जनेंद्र साहू को कमर में चोंट लगा है जिसका उपचार कराने के लिये महानदी अस्पताल में भर्ती किये हैं स्वयं एवं परिचित का कान्हा प्रधान महानही अस्पताल में जाकर देखे तो पति का ईलाज चल रहा था जिन्हें पुछने पर बताया कि सूर्यपुत्र बस क्रमांक CG 09 F 0134 का चालक अपने वाहन को तेजी से खतरनाक तरीके से एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कमर में चोंट लगी है। तब अपने पति को भर्ती करा कर थाना रिपोर्ट करने आयी पुलिस ने184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























