छत्तीसगढ़

मानसिक स्वास्थ्य जिला समन्वयक हेतु ईओआई आमंत्रित

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नीति आयोग एवं भारत सरकार के स्वीकृति आदेश के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत दंतेवाड़ा जिला में जिला समन्वयक (मानसिक स्वास्थ्य) का एक पद रिक्त है। उक्त पद की पूर्ति आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जानी है, जिसके लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी, फर्म, एनजीओ के चयन हेतु निर्धारित प्रारूप में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन सीलबंद लिफाफे में 05 मार्च 2026 को अपराह्न 3 बजे तक कार्यालय जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दंतेवाड़ा के आवक-जावक शाखा में जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों को उसी दिन अपरान्ह 3:30 बजे अध्यक्ष एवं गठित समिति के समक्ष खोला जाएगा। रूचि की अभिव्यक्ति से संबंधित विस्तृत विवरण, शर्तें एवं आवेदन प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइटhttps://dantewada.nic.in/ पर रिक्यूआरमेंट अनुभाग में उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी या शंका के समाधान के लिए कार्यालयीन समय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!