छत्तीसगढ़
मिशन वात्सल्य योजना के तहत केस वर्कर पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, इंद्रावती भवन, रायपुर द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन संचालन हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला स्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट तथा रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क में रिक्त 01 पद केस वर्कर की पूर्ति की जानी है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। इस संबंध में अधिकारी जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त कर सकते है।
AD#1























