छत्तीसगढ़

सरायपाली: भुरसापाली के ग्रामीण जुझ रहे हैं भीषड़ पानी की समस्या से जन चौपाल में की शिकायत

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . सरायपाली जनपद पंचायत के अन्तर्गत ग्राम भुरसापाली ग्राम पंचायत कुसमीसरार के माताएं, बहनें, जनता जनार्दन जनपद कार्यालय पहुॅंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्निग्धा तिवारी जी को ग्राम की पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराया और आवेदन दिये । ग्रामीण महिलाओं ने मुख्य कार्यालय अधिकारी को बताया कि ग्राम पंचायत कुसमीसरार के सरपंच शिवप्रसाद बारिक को उक्त समस्या को कई बार बताने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है । सचिव नरहरि सुरजाल से पंचायत भवन में मुलाकात होना वरदान से कम नहीं है । ग्रामीणों का कहना है कि श्रीमती कुमारी भास्कर जी अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली का कार्यशैली सराहनीय है, जैसे उन्हें पेयजल की गंभीर समास्या की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत कुसमीसरार के तीनों गाँव कुसमीसरा, भुरसापाली, हरडासरार में जाकर जनता से मिलकर समस्याओं को सुने और देखे, पेयजल की भीषण समस्या को देखते हुए श्रीमती कुमार भास्कर जी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पेयजल समास्या के संबंध में अवगत कराया गया, उसके बावजूद भी कुछ भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है । सरपंच को कुसमीसरार ढीपापारा के माताएँ, बहनें पानी की समस्या हेतु लगभग एक साल पहले से पेयजल समस्या से निजात पाने के लिए कई बार निवेदन कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस का तस है । गाँव के बस्ती में भी पेयजल समस्या दस माह से ज्यादा समय से है । ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत की समास्याओं को ध्यान न देकर सिर्फ अपने निजी स्वार्थ एवं खाना पूर्ति में ही लगे हुए हैं, यदि सही जाँच की जाए तो कई लाख रुपयों का भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!