सांकरा: पुलिया के पास लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे युवक गिरफ्तार

सांकरा पुलिस ने शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे युवक को गिरफ्तार किया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02.04.2022 को हमराह आरक्षक 585 के जुर्म जरायम पतासाजी हेतु देहात रवाना हुआ था कि मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बडे टेमरी से देवसराल मार्ग पुल के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ तथा गवाह विजय निषाद एवं सोना राम साव के साथ घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही किया गया पीने वाले भाग गये पिलाने वाला पकडा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शोबिन निषाद पिता हरिशंकर निषाद उम्र 38 वर्ष जाति केंवट साकिन देवसराल थाना सांकरा जिला महासमुंद का होना बताया तथा जिसके कब्जे से 04 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें शराब की गंध आ रही थी, 04 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी, 05 नग पानी पाऊच पेश करने पर समक्ष गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

























