नगर में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व

नंदकिशोर अग्रवाल ,काकाखबरीलाल@ पिथौरा नगर। नगर में आज कृष्ण जन्ममष्टमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।आज के दिन जहां कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त निर्जला उपवास रख कर विधिविधान से पूजा करते रहे वहीं भक्तो की टोली ने मंदिरों में का के रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। आज नगर के सभी मंदिरों मंदिर चौक के श्री जगन्नाथ मंदिर ,श्री दुर्गा मंदिर,प्राचीन हनुमान मंदिर,साँई मंदिर के साथ साथ परमेश्वरी धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की वृहद तैयारियां की हुई थी।शाम होते ही भक्तगण मंदिर पहुचने लगे थे।वहीं परमेश्वरी धाम में बाहर से आये भजन गायकों के द्वारा गाये गए भजनों में रमे रहे ,बीच में ही पिथौरा की दो बालिका राधा कृष्णा की वेश में सज कर पहुंच कर अपने नृत्य का जलवा बिखेर कर माहौल को और अधिक भक्ति और आनन्दमय बना दिया। ठीक 12 बजे रात्रि भगवान के जन्म के बाद मंदिरों में आरती के बाद माखन और धनियां के पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया।इसके साथ ही नगर और गांवों में मटकी फोड़ का आयोजन भी किया गया।आज ही के दिन मंदिर चौक में एवम सरस्वती शिशु मंदिर के भईय्या बहनों के द्वारा आचार्यो की अगुवाई में स्कूल में श्री कृष्णजन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। और मटका फोड़ का आयोजन भी किया गया। जिससे अंचल सहित सारा नगर भक्तिरस में सराबोर रहा।


























