छत्तीसगढ़
सरायपाली : ब्लॉक स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर 24 से

विकासखण्ड स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर 24 से
सरायपाली। विकासखण्ड स्तरीय स्काउट्स एवं गाईड्स द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर आगामी 24 से 27 नवम्बर तक आरएस इंग्लिश मिडियम स्कूल बगईजोर में आयोजित की गई है। इस जांच शिविर में भाग लेने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स की आयु 13 वर्ष से 17 वर्ष के बीच की होगी, स्काउट्स एवं गाइड्स के पालक की सहमति पत्र होना आवश्यक है, जो प्रतिभागी द्वितीय सोपान पूर्ण कर चुके हैं। तृतीय सोपान के लिए द्वितीय सोपान प्रमाण पत्र मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ में लावें। साथ ही शिविर में भाग लेने के लिए 50 रुपए शाला निधि से देय होगा, स्काउटर गाइडर को छोड़कर, भोजन शुल्क हेतु 350 रुपए प्रति प्रतिभागी स्काउटर एवं गाइडर सहित शाला निधि से देय होगा।
AD#1
























