महासमुंद : जिले के आयुर्वेद औषधालय में चिकित्सकों की कमी औषधालय में नहीं मिल रहा पंचकर्म चिकित्सा का लाभ

महासमुंद (काकाखबरीलाल). महासमुंद जिले भर के आयुर्वेद औषधालय में अनेक सालों से चिकित्सक सहित स्टाफ की कमी बनी हुई है. एक डाक्टर पर 4 से 5 जगह का प्रभार सौंपा गया है ये डाक्टर नियमित रूप से अपने औषधालय में मरीजों का ईलाज कर पा रहे हैं और न हि प्रभार वाले जगह पर बैठ पा रहे हैं. अनेक बार डाक्टरों की औषधालय में ड्यूटी में न रहने से ताला लगा रहता है. जिससे मरीज को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है. आयुर्वेद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 36 औषधालय है जिसमें डाक्टर सहित विशेषज्ञ व फार्मासिस्ट औषधालय सेवक पंचकर्म सहायक सहित कुल 120 पद स्वीकृत है. जिसमें 67 नियमित कर्मचारी है 6 संविदा कर्मचारी हैं कुल 73 पद भरे हुए हैं 47 पद खाली है.
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 34 पद स्वीकृत है जिसमें 10 पद नियमित 4 संविदा में कार्यरत लगभग 20 पद खाली. विशेष चिकित्सकों में 2 पद स्वीकृत है 1 पद भरा है एक पद खाली. सरायपाली ब्लाक अंतर्गत 7 आयुर्वेद औषधालय में 2 डाक्टर ही है बसना में 5 औषधालय में शून्य है पिथौरा 6 औषधालय में 1 डाक्टर कार्यरत हैं बागबाहरा मे 6 औषधालय में 4 डाक्टर है महासमुंद विकासखण्ड में 10 औषधालय में 7 डाक्टर है. इस सबंध में काकाखबरीलाल की टीम ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.






















