महासमुंदसरायपाली

कड़ाके की ठंड के बावजूद कंस वध को देखने के लिए देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

0-कड़ाके की ठंड के बावजूद कंस वध को देखने के लिए देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु
0-आयोजकों ने मंच से की घोषणा, अगले साल भी होगा कार्यक्रम-0
जनाब खान नवभारत सरायपाली.

कंस वध देखने के लिए रात के 12 बजे तक दर्शकों का हुजूम कार्यक्रम स्थल में जमा रहा. भगवान श्री कृष्ण ने कंस के साथ युद्ध करते हुए उसे परास्त कर जैसे ही वध किया तो वहां मौजूद हजारों दर्शकों की ओर से भी कृष्ण भगवान के जयकारे आसमान में गुंजने लगे. 10 दिनों तक चले विराट धनुजात्रा का गरिमामयी समापन देर रात को हुआ. धनुजात्रा जैसे विशाल कार्यक्रम की कल्पना कर इसकी बीड़ा उठाने वाले नगर के बस्ती सरायपाली निवासी अमृत पटेल ने सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया, वहीं उससे बढ़कर नगर के आयोजन समिति के सदस्यों ने भी इसे प्रतिवर्ष करने हेतु मंच से ही घोषणा की. धनुजात्रा कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इतने अधिक भीड़ के बावजूद भी पूरे समय तक आयोजन शांतिपूर्वक चलता रहा. 

    इस विशाल कार्यक्रम में प्रशासन के साथ नगर पालिका पुलिस प्रशासन को भी अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ी. खासकर पुलिस को तो इतनी भीड़ को सुव्यवस्थित करना एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं था. कार्यक्रम स्थल में होने वाली भीड़ केवल दुसरे स्थानों से आने वाले लोगों की थी. जबकि शहर के लोग तथा उनके यहां पहुंचे मेहमान अपने केबल चैनलों में ही कार्यक्रम का लुत्फ लेते रहे. बस्ती सरायपाली गोपपुर से लेकर मथुरा नगरी हाईस्कूल मैदान तक प्रतिदिन शाम होते ही जन सैलाब उमड़ पड़ता था. लंबे समय तक नगर के लोगों तथा क्षेत्र वासियों को यह कार्यक्रम याद रहेगा. वैसे भी प्रतिवर्ष आयोजन करने की घोषणा से उपस्थित दर्शकों में उत्साह देखा गया. दूसरे वर्ष क े कार्यक्रम के लिए लोगों का अब निश्चित तौर पर इंतजार रहेगा. विधायक रामलाल चौहान भी पूरे आयोजन की बखूबी सराहना की तथा जिस तन्मयता के साथ इस कार्यक्रम को सरायपाली सहित दूर दराज के जनता ने देखा वह बहुत ही प्रशंसनीय है. वहीं रायपुर से आए राधेश्याम विभार ने भी धनुजात्रा कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की. पूरे 10 दिवसीय कार्यक्रम का मंच संचालन महेंद्र बाघ के द्वारा किया गया. 

बाक्स—आयोजकों का किया गया सम्मान

कार्यक्र म के अंतिम दिन विशेष योगदान के लिए आयोजकों का सम्मान किया गया. अमृत पटेल, सेवाराम अग्रवाल, संजय शर्मा, विपिन उबोबेजा, बिहारी लाल अग्रवाल, चन्द्रकुमार पटेल, निरंजन अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, सुशील जैन, दिनेश अग्रवाल, सीताराम ठाकुर, विशेष प्रचार प्रसार के लिए वरिष्ठ पत्रकार जनाब खान, गंगाराम पटेल,  नरेन्द्र साहू, सुभाष प्रधान, महेन्द्र बाघ, केशरीनंदन सेन, मनमीत सिंह आहूजा, केशव चौधरी विश्वजीत गुप्ता,  प्रसन्न प्रधान,  अशोक अग्रवाल, मुकेश ताण्डी, पवित्र पात्रो, सी डी प्रधान, वृहस्पति प्रधान, संजय साव, लक्ष्मण प्रधान, राजू भवानी, संजय सावड़िया, मनोरथ यादव आदि का सम्मान किया गया. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का भी इस दौरान स्वागत किया गया जिसमें एसडीएम नुपुर राशि आईएएस,एसडीओपी राजीव शर्मा, तहसीलदार ललिता भगत, थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर, नगरपालिका के प्रभारी अधिकारी कृपाराम चौधरी, विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री महेश कुमार नायक का भी अभिनंदन किया गया. 

बाक्स—

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया कलाकारों का स्वागत

वहीं कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए बरगढ़ से आये कलाकारों सहित आयोजकों का स्वागत श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा किया गया. इस दौरान जनाब खान, रोमी सलूजा, भगवान दास अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, रणवीर मेश्राम, संदीप अग्रवाल, दीपक माखीजा, संतोष ठाकुर, नमित श्रीवास, रामकुमार पटेल आदि उपस्थित थे. 

बाक्स—-

आकर्षण का केन्द्र रहा कंस का नगर भ्रमण

बाजों गाजों के साथ प्रतिदिन शाम होते ही कंस का नगर भ्रमण लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा. जैसे ही कंस आने की सूचना आने की जानकारी माइक से मिलती थी तो लोग अपने घरों से निकलकर कंस का अभिवादन करते थे. कंस का संवाद भी लोग नही भूल सकेंगे. अल्प समय में जिस तरह इसका प्रचार प्रसार हुआ और लोगों ने हवा के  साथ रूख करते हुए अपने आप खींचे चले आये यह सबसे जिसके शहर में पैर रखने के लिए जगह भी नही बचा. 

झलकियां

0- 10 दिनों तक कार्यक्रम का मंच संचालन महेन्द्र बाघ के द्वारा किया गया. 

0- अंतिम दो दिन भीड़ को ध्यान में रखते हुए वाहनों की पार्किंग कुटेला चौक, संतोषी मंदिर, बस स्टैण्ड, सेंट्रल बैंक तक सड़क के दोनो ओर हजारों वाहन खडेÞ हो गए. 

0-जल्दी आने वाले चारपहिया वाहन पुरानी मंडी में सभी तरफ भरे रहे.।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!