दिल्ली

चीन कि एक और नापाक हरकत…. इस प्रकार के मेल आये तो न खोलें

दिल्ली (काकाखबरीलाल).चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। अब उसने सीमा पर तनाव के बाद भारत के खिलाफ साइबर युद्ध छेड़ दिया है। सीमा पर भारत के साथ तनाव के बीच चीन ने भारत के खिलाफ एक और नापाक हरकत करने की तैयारी की है। खुफिया सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक चीन भारत पर साइबर अटैक करने की योजना बना रहा है। जानकारी के अनुसार भारत पर यह अटैक 21 जून से शुरू हो सकता है। इस साइबर अटैक में एक ईमेल- ncov2019.gov.in केे जरिए हमला हो सकता है। इस ईमेल का सब्जेक्ट- ‘Free Covid 19 Test’ हो सकता है।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने बताया कि चीन के इस नापाक साइबर अटैक से बचने के लिए इस ईमेल से आए मेल या अटैचमेंट नहीं खोलें। सूत्रों ने बताया कि चीन की योजना करीब बीस लाख भारतीयों के ई-मेल को टारगेट कर उन्हें नुकसान पहुंचाना है। इसके अलावा चीनी हैकर्स लोगों की निजी और बैंकिंग जानकारी को हैक करने की फिराक में हैं। गौरतलब है कि हाल ही में इस तरह का साइबर हमला ऑस्ट्रेलिया में भी हुआ था।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!