सरायपाली

सरायपाली:अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी दबोचा गया

 

सरायपाली( काकाखबरीलाल).थाना सरायपाली की टीम दिनांक 13.07.24 को टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुये थे कि जरिये मुखबिर की सूचना मिला कि जलपुर मोड़ बोडेसरा के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप में डिब्बें में हाथ भट्ठी महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। टीम मुखबीर सूचना पर मौके पर पहुचा तो संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनसे नाम पता पूछने पर जनकराम साव पिता दुर्योधन साव उम्र 41 वर्ष सा0 बोडेसरा थाना सरायपाली होना बताया तथा पास में रखे डिब्बे को चेक करने पर महुआ शराब का स्मैल आया, तो आरोपी द्वारा बताया कि हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब को बिक्री करने हेतु रखा है। जिसपर आरोपी को अवैध शराब रखने पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बे प्रत्येक में 5-5 लीटर कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपयें को जप्त कर थाना सरायपाली में विधिवत् अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!