पिथौरा: पुराने रंजिश को लेकर पिटाई जानिए मामला

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।नारायण ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चांदापारा गढबेडा का निवासी है। कक्षा 11 वीं तक पढाई किया है। धुलाई सर्विस सेंटर सिंघुपाली में मजदुरी का काम करता है दिनांक 12.02.2026 के रात्रि 08.00 बजे स्वयं और दोस्त साहिल खान के साथ धुलाई सर्विस सेंटर सिंघुपाली से काम करके घर वापस आ रहे थे कि चांदापारा हाईस्कुल के पास गढबेडा पहुंचे थे कि गांव के ही हरीओम निषाद व करण ध्रुव के द्वारा शराब के नशे में पुरानी रंजिश की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगे मना करने पर हाथ लाथ घुसा से मारपीट किये है तथा जान से मारने की धमकी देते हुये हरिओम निषाद के द्वारा हाथ में पहने चुडा मैं सिर को मार दिया दोस्त साहिल खान बीच बचाव व छुडाने आया तो उसके साथ भी दोनो हाथ मुक्का से मारपीट किये है। मारपीट से सिर,दोनो हाथ, व सीना में चोट आई है तथा दोस्त साहिल खान के सीना व दोनो हाथ में चोट आया है। घटना को साहिल खान देखे व बीच बचाव किये है। तब घटना को मोबाइल से बडे भैया परमानंद साहू को बताया पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























