72 गांवो में बाढ़ स्थिति, जाने क्यों हो रहा है भारी बारिश..?

रामकुमार,काकाखबरीलाल,रायपुर। लगातार हो रही इस वर्षा से कई जगहों पर जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो चुका है। आज राज्य में चौथे दिन भी बारिश जारी है। सबसे अधिक बारिश 24 घंटे में महासमुंद के पिथौरा में 205, धमतरी के नगरी में 200, मैनपुर 195, धमतरी में 187, कुरुद में 186, बालोद में 157, गुरुवार में 156 और दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटे में 136.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दुर्ग जिले के कलक्टर उमेश अग्रवाल ने दिया है कि 9वीं से 12वीं तक के स्कूल लगेंगे। और अगले तीन दिनों के लिए 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी,
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:
प्रदेश की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं व ज्यादातर जलाशय भी ओवरफ्लो की स्थिति में हैं।रायपुर में 24 घंटे में 133.0 मिमी बारिश हुई।चार साल में पहली बार ओवरफ्लो होने के बाद गंगरेल बांध के पहली बार 11 गेट खोले गए हैं। झमाझम बारिश से धमतरी जिला में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कैमचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से यहां 1 लाख 77 हजार क्यूसेक पानी की आवक हुई। इससे 1 लाख 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते महानदी के तटवर्ती करीब 72 गांव में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।
जाने क्यों हो रही है भारी बारिश
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिम बंगाल, उत्तरी उड़ीसा के तटीय क्षेत्र और उसके आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके संगत चक्रवाती घेरा समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इस कारण से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो रही है।


























