सांकरा

सांकरा: कार के ठोकर से बाईक चालक की मौत

सांकरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सरजू सिंग नागेश ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह   बरपानी थाना सलिहा जिला बलौदाबाजार छ0ग0  का निवासी है   दिनांक 24/05/2024 को करीबन 09.00 बजे साला मृतक सुभाष पटनिया पिता जयलाल पटनिया ग्राम सोनपुर से अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 0429 से सरायपाली से आ रहा सुपा, टोकरी सामान को ओव्हर ब्रिज सांकरा के पास लेने के बाद वापस उस सामान को लेकर बाजार में बेचने के लिये जा रहा था कि उसी समय रायपुर की ओर से आ रही लाल रंग के आई10 कार क्रमांक OD 15 K 4135 के चालक अपने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 0429 के  चालक सुभाष पटनिया को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे साला के सिर, माथा, बांये पैर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मृत्यु हो गया। घटना की जानकारी  फोन के माध्यम से मिलने पर  नरेन्द्र कुमार डूमलिया, अर्जुन नागेश के साथ घटना स्थल आकर देखें कि साला सुभाष पटनिया का एक्सीडेंट होने से गंभीर चोट लगने से मृत हालत में पडा था तथा वहीं पर क्षतिग्रस्त मोटर सायकल पडा था पुलिस ने 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!