तुमगांव:गाली गलौज करते पिटाई

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज करते मारपीट का मामला सामने आया।मनहरण ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है, पीएचई विभाग में बाबु के पद पर पदस्थ है । दिनांक 25/05/2025 को गौतम ट्रेडर्स के बगल के सेलून दुकान में सेविंग करवा रहा था तभी पत्नि का फोन आया जिसने बताया कि मेला राम बंजारे का लडका रूपेश कुमार बंजारे और वीरू गहरवाल दोनो मिलकर भतीजे शिवकुमार सोनवानी जो गौतम ट्रेडर्स के दुकान में है उसे मारपीट कर रहे है तब तुरंत सेलून से गौतम ट्रेडर्स के दुकान में गया तो रूपेश और वीरू गहरवाल भतीजे को मारपीट कर भाग रहे थे और भतीजा शिवकुमार सिर में चोट लगकर खुन निकल रहा था और घायल अवस्था में जमीन में पडा हुआ था। तथा उसके बगल में जिससे मारपीट किये थे वो हथोडी भी पडा था। तब रूपेश और वीरू को भतीजे मोहन सोनवानी के साथ पकडे तब ये लोग स्वयं को और मोहन के साथ गाली गलौज करते मारपीट करने लगे । तब गौतम सिन्हा और ओम यादव उसी दौरान पत्नि भी पहुंच गयी थी जो लडाई झगडा को बीच बचाव किये है एवं घटना को देखे है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















