सिघोडा:सागरपाली चौक के पास कार के ठोकर से बाईक सवार को लगी चोट

सिघोडा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में कपिलास विशाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कस्तुराबहाल थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का रहने वाला है खेती किसानी काम करता है दिनांक 10/05/2024 को प्रात: 08 बजे चाचा कमल विशाल अपने निजी काम से अपने मोटर सासकल पैशन प्रो CG 06 GS 4232 से सरायपाली गये थे। घर पर था लगभग 15:40 बजे गांव का झसकेतन विशाल फोन कर सुचना दिया कि एन एच 53 रोड सागरपाली चौक के पास आपके चाचा कमल विशाल का एक्सीडेंट हो गया है तब सूचना पाकर गांव के हिरालाल साहु और दलगजन विशाल के साथ एन एच 53 रोड सागरपाली चौक के पास पहूंचा तो देखा कि चाचाजी नही थे सागरपाली चौक के लोग बताये कि सागरपाली चौक के पास ही अम्बिका अस्पताल ईलाज हेतु ले गये है। तब अम्बिका अस्पताल पहुंचे। अस्पताल जाकर देखा तो चाचाजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था चाचा के सिर, जांघ में काफी गंभीर चोट आयी थी वही पर गांव के दिपेश छत्तर एवं चतुर्भुज प्रधान खडे थे जो बताये कि एक्सीडेंट के समय हम लोग घटना स्थल पर थे घटना को देखे है और ईलाज हेतु तुम्हारे चाचा कमल विशाल को अम्बिका अस्पताल लाकर भर्ती किये है। तुम्हारे चाचा अपने मोटर सायकल पैशन प्रो CG 06 GS 4232 से रोड क्रास कर रहा था तभी इनोवा वाहन क्रमांक CG 10 AH 4915 के चालक द्वारा जो उडिसा तरफ से सरायपाली की ओर जाते समय लापरवाही पूर्वक वाहन को तेज गति से अपने वाहन को चलाकर एक्सीडेंट किया है जिसे तुम्हारे चाचा कमल विशाल को गंभीर चोट आई है बताया।

























