बसना

बसना :भूकेल स्कुल के पास बाईक की ठोकर से युवक को लगी चोट

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में अशोक पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भूकेल में रहता है , खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 02.09.2022 को उनके पिताजी शोभीत राम पटेल खेत तरफ से घुमकर शाम करीब 07.00 बजे पैदल घर वापस आ रहा था तब भूकेल स्कुल के पास पहुंचे थे तभी बसना तरफ से मो0सा0 क्रं0 CG 06 GU 3064 का चालक अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर पिताजी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट करने से पिताजी के बांया पैर, सिर एवं कमर में चोंटे लगी थी जिसे ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना लेकर आये थे जिसे रिफर करने पर बालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती किये थे । पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!