सरायपाली:जन्म दिवस के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन


सरायपाली (काकाखबरीलाल).प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शास. प्राथ. एवं उच्च प्राथ. शाला भोथलडीह में शिक्षिका अनुपमा हृदय कुमार साहू के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया । नेवता भोज में खीर,पुड़ी और फल सभी बच्चों को दिया गया। सभी बच्चों ने नेवता भोज ग्रहण किया । प्रधान पाठक ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और शुभकामनाएं दी। शास. प्राथ.एवं शास .उच्च प्राथ.शाला के समस्त शिक्षक ,संकुल समन्वयक ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, समस्त सदस्य एवं बच्चे उपस्थित थे । साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस, विवाह, विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं। इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास में वृद्धि होगा।



























