बसना

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर चौहान सेना ने किया विभिन्न जिलों में वृक्षारोपण

बसना(काकाखबरीलाल)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ चौहान सेना ने विभिन्न जिलों वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण करने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण की अगुवाई महासमुंद में प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद, रायगढ़ में जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद, जांजगीर चाम्पा में सक्रिय कार्यकर्ता मनोहर चौहान,धमतरी में चौहान सेना के संस्थापक शशिकांत चौहान बिलासपुर में देवप्रकाश चौहान व रायपुर में छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज महासमुंद जिले के जिलाध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम सागर ने किया।

चौहान सेना के पदाधिकारियों ने कोविड 19 के सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सभी जिलों में एकजुट हुए और उमंग,हर्ष और उत्साह के साथ विश्व आदिवासी दिवस को यादगार बनाया।

विदित हो कि आदिवासी हितों के संरक्षण व रीति रिवाज,परम्परा,संस्कृति को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ चौहान सेना लगातार सक्रिय होकर कार्य कर रही है जिसका असर अब समाज मे दिखने को मिल रहा है।लक्छमी चौहान मोगरा चौहान राजू पटेल का सहयोग रहा

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!