भंवरपुर

रासेयो इकाई भंवरपुर एंव सीएससी सेंटर के नेतृत्व में क्षेत्र के 1 हजार लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप को कराया गया डाऊनलोड… स्वयंसेवक कोरोना को लेकर घर-घर जाकर कर रहे जागरूक…

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर इकाई क्रमांक 318 के स्वयंसेवक प्राचार्य जेपीएस नेताम के आदेशानुसार कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान एंव सीएससी सेंटर के संचालक भोज कुमार प्रधान के नेतृत्व में अब तक लगभग 1 हजार लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करा चुके हैं। इसके साथ ही एनएसएस के स्वयं सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री द्वारा इस वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर बताए गए उपायों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है । स्वयंसेवकों द्वारा भंवरपुर, ठूठापाली, कांदाडोंगर सहित आसपास के गांव में लगातार आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। बहुत ही कम समय में स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान के कुशल नेतृत्व में एंव भोज प्रधान सीएससी संचालक के सहयोग से 1 हजार लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जा चुका है जो कि अपने आप में एक अनोखा उदाहरण है ।
कार्यक्रम अधिकारी श्री दीवान ने लोगों से अपील की है कि वह राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें, अनावश्यक बाहर निकलने से बचे। उन्होंने कहा कि यह बीमारी तब तक हमारे घर नहीं आ सकती जब तक हम उसे लेने के लिए बाहर ना निकले। इसलिए घरों में रहें और सुरक्षित रहें ।अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें और इस समय का उपयोग रचनात्मक कार्यों के लिए करें । सलाहकार समिति सदस्य करुणाकर उपाध्याय ने भी स्वयंसेवकों के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, स्वस्थ भारत के लिए स्वास्थ्य युवा, जैसे विषयों को लेकर के दूरस्थ सुदूर ग्रामीण अंचल में सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवर्ष आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयत्न करते हैं । इसी कड़ी में स्वयंसेवकों का यह कार्य भी निस्संदेह प्रशंसनीय है। लोक सेवा केंद्र के संचालक भोज प्रधान ने भी स्वयंसेवकों की सराहना की। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के लिए स्वयंसेवक नमेश डड़सेना , चोतेश्वर भोई, शिवम पटेल , भारत दास, नीलकुमार, मितलेश कुमार, बृजभूषण, अमृतलाल, कांता प्रसाद एवं केदारनाथ , गगनदीप वर्मा आदि स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!