बसना

बसना: शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते गिरफ्तार

बसना@ काकाखबरीलाल। पुलिस ने शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराते एक महिला को गिरफ्तार किया।  पुलिस को दिनांक 24/05/2025  मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम गुडयारी में बेलाल यादव अपने घर के सामने आम लोंगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है कि सूचना पर  पुलिस की टीम  मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते एक महिला को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना बेलाल यादव पिता निरंजन यादव उम्र 34 साल निवासी वार्ड नंबर 01 गुडियारी, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0  का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पिने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष 02 नग देशी प्लेन शराब काखाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 24/05/2025 के 19-40 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । पुलिस ने36(C)-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!