रायपुर
रविवि परिसर में कोरोना से कर्मचारी चिंतित
रायपुर(काकाखबरीलाल)। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर एवं सचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना का मरीज पाए जाने पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि यह संक्रमण फैल सकता है।
कुकुरबेड़ा में कोरोना संक्रमित मिलते ही कलेक्टर द्वारा उस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। संघ ने लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन को आगाह किया था कि विश्वविद्यालय कुकुरबेड़ा से जुड़ा हुआ है और अधिकांश कर्मचारी इसी क्षेत्र से आते हैं। लिहाजा अधिकारी-कर्मचारियों , शिक्षकों व विद्यार्थियों की जांच हेतु थर्मल स्केनिंग के साथ ही सेनेटाइजर, मास्क एवं साबुन की व्यवस्था की जाए। लेकिन इस आग्रह को ठुकरा दिया गया था जिसका दुष्परिणाम आज देखने को मिल रहा है।
AD#1

























