सरायपाली:लम्बे समय से जमे अधिकारी, कर्मचारियों की स्थानांतरण किये जाने की मांग


सरायपाली( काकाखबरीलाल).स्थानीय राजस्व
विभाग में लम्बे समय से जमे अधिकारी, कर्मचारियों को नियमानुसार अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने की मांग करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रणवीर मेश्राम के द्वारा कलेक्टर महासमुंद को पत्र प्रेषित किया गया है। श्री मेश्राम ने पत्र में उल्लेख किया है कि राजस्व विभाग सरायपाली मेंविगत कई वर्षों से तृतीय, चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के अलावा कई अधिकारी भी हुए हैं। नियमानुसार इन अधिकारियों, कर्मचारियों का स्थानान्तरण समयावधि में हो जाना था, परन्तु कई एसडीएम, तहसीलदार तथा राजस्व निरीक्षकों का स्थानान्तरण हो चुका है, लेकिन ये कर्मचारी एवं कुछ अधिकारी वर्षों से जमे हुए हैं। श्री मेश्राम ने तत्काल इन कर्मचारियों की सेवा अवधि की जाँच कर अन्य अनुविभाग में स्थानांतरण किये जाने तथा कई ऐसे कर्मचारी जो चुनाव कार्य के लिये अन्य विभागों से मंगाये एवं कार्य कराये जा रहे हैं, उन कर्मचारियों को भी तत्काल उनके मूल विभाग में भेजे जाने की मांग की है।

























