सरायपाली
सरायपाली: राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति में दो का चयन


सरायपाला। एससीआरटी रायपुर
द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2023-24 में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी से दो प्रतिभावान छात्र कु अंजली भोई और समीर चौहान का चयन हुआ है। इस परीक्षा में चयनित छात्रों को केन्द्र के द्वारा 12000 रु वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। छात्रों के चयन होने पर उनके पालको में भी प्रसन्नता देखी जा रही है। विद्यार्थियों के चयन पर प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव, डोलामणि चौहान, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्र कुमार चौहान एवं सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।




AD#1


























