खल्लारी:बिजली आफिस के सामने से ट्रेक्टर का इंजन ले उड़े चोर

खल्लारी@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रेक्टर का इंजन चोरी का मामला सामने आया है।गणेश रात्रे ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं. 10 बागबाहरा का निवासी है दिनांक 13/04/25 को अपने मालिक राजू दीप के ट्रेक्टर क्र. CG06HA9285 में ट्राली में बिठाकर अपने पूरा परिवार को मेला घुमाने खल्लारी आया था ट्रेक्टर को बिजली आफिस के सामने खल्लारी में खड़ा किया था उसी समय जब पूरे परिवार ट्रेक्टर से उतर कर मेला घुमने जा रहे थे तो ट्रेक्टर का पुराना ड्रायवर जितेंद्र यादव वही मिला था जिसके बाद हम लोग मेला घुम कर रात्रि 11.30 करीब वापस आये तो देखा कि ट्रेक्टर की ट्राली बिजली आफिस के पास खड़ी है ट्रेक्टर का इंजन नहीं है जिसका आसपास पता किये कि ट्रेक्टर इंजन नहीं मिला जो चोरी हो गया था तब ट्रेक्टर चोरी होने की सूचना अपने मालिक को फोन से बताया तथा शंका है कि पुराना ड्राईवर जितेंद्र यादव उक्त ट्रेक्टर इंजन को चुराया हो सकता है ट्रेक्टर का किमत करीब 460000 (चार लाख साठ हजार) है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















