छत्तीसगढ़रायपुर

राज्य में एफसीआई के स्टॉक का उठान नहीं करने से धान खरीदी प्रभावित

रायपुर(काकाखबरीलाल)।केंद्रीय पूल के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा छत्तीसगढ़ से चावल उठाने में कथित देरी के कारण इस कांग्रेस-शासित प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद प्रभावित हो रही है. राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था कि केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग तुरंत एक अंतिम आदेश जारी कर एफसीआई को राज्य से चावल उठाने की अनुमति दे.

अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. इससे पहले केंद्र सरकार ने चालू खरीफ विपणन सत्र में धान की कस्टम मिंिलग के बाद केंद्रीय पूल में 60 लाख टन चावल जमा करने के लिए राज्य को ‘सैद्धांतिक मंजूरी’ दी थी.

अधिकारी के अनुसार, चालू खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) में एक जनवरी, 2021 तक 13.47 लाख किसानों से 52.64 लाख टन धान खरीदा गया है. एक दिसंबर, 2020 से खरीद अभियान शुरू हुआ था।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!