बसना

खेल में रुचि पूरे विश्वभर में पहचान और जीवन के लिए उपलब्धि प्रदान करती है : सम्पत

सम्पत का सपना बसना विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में खेले

काकाख़बरीलाल,बसना:-आज ग्राम गिधली में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी शामिल हुए, और उपस्थित खिलाड़ियों को कहा खेल में रुचि पूरे विश्वभर में पहचान और जीवन के लिए उपलब्धि प्रदान करती है, साथ ही श्री अग्रवाल ने कहा मेरा सपना है कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल स्पर्धाओं में बसना विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी भाग ले कर विजय प्राप्त करें ताकि बसना अंचल का नाम गौरवान्वित हो।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सम्पत अग्रवाल के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा आतिशबाजी एवं कीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा सहसम्मान कार्यक्रम स्थल तक लाकर पुष्पहार और तिलक से स्वागत किया।

समापन समारोह में श्री जितेंद्र कश्यप जी, श्री सतीश अग्रवाल जी, श्री फिरदौस आलम खैरानी जी, गिधली सरपंच श्री दशरथ तांडी जी, श्री रोहित प्रधान जी, श्रीमती सुभाषिनी तांडी जी, श्री दिव्य किशोर बारीक जी, श्री पवित्रो बारीक जी, श्री संतलाल बारीक जी, श्री बसंत प्रधान जी, श्री तरुण गड़तिया जी, श्री उग्रसेन सोनी जी, कबड्डी निर्णायक श्री हेमंत बारिक जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!