छत्तीसगढ़राजनितीरायपुर

कांग्रेस प्रत्याशी चयन के प्रारंभिक तैयारी के संबंध की दिशा में दिए गये निर्देश

देशराज दास महासमुंद सहायक ब्यूरो

काकाखबरीलाल/रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्षभुवनेश्वर कलिता ने प्रदेश के 90 विधानसभा समन्वयकों की बैठक लेकर प्रत्याशी चयन के प्रारंभिक तैयारी के संबंध में दिशा निर्देश दिये। 1 अगस्त से 7 अगस्त तक ब्लाक कमेटियों में दावेदार के आवेदन लिए जाएंगे। दावेदार के आवेदन फॉर्म पर निर्णय करने हेतु ब्लॉक स्तर पर बैठक होगी। बैठक में बूथ कमेटी अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश के पदाधिकारी, नगरी निकाय के चुने हुए जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। ब्लॉक कमेटी दावेदारों के आवेदन पर निर्णय कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेंगे। ब्लॉक कमेटी एवं समन्वयक के रिपोर्ट के आधार पर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य दावेदारों की धरातल में स्थिति जानने क्षेत्र की भी दौरा करेंगे। प्रत्याशी चयन में बूथ कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होगी। अगस्त माह में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर कलिता ने कहा कि स्क्रीनिंग का प्रारंभिक काम शुरू हो गया है। हमारी कमेटी के मेंबर विधानसभा क्षेत्र तक जाएंगे। 1 से 7 अगस्त तक ब्लॉक और जिले में आवेदन लेंगे उसके बाद उसे शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और आगे उस पर काम करेंगे। पार्टी का सर्वे चल रहा है इसके अलावा सीनियर लीडर की भी राय ली जाएगी। इसके साथ साथ हमारा संगठन का काम और आंदोलन भी चलता रहेगा। अगस्त में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो जाएगी। चुनाव जीतने के लिए हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं। उम्मीदवार चयन के लिए ग्रास रूट लेबल पर जाएंगे। चुनाव जीतने के लिये जो संभव होगा किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि कल से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अलग अलग लोगों के साथ हुई है। कमेटी ने निर्देश दिया है कि बूथ की राय को अहमियत दी जाएगी। पहली बार स्क्रीनिंग कमेटी का दौरा राज्य में हुआ है। कमेटी के राज्य का दौरा करेंगे और लोगों से रायशुमारी करेंगे। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में कांग्रेस की सभी यूनिट शामिल रहेंगे। प्रत्याशी चयन में जीत सकने और कार्यकर्ताओं की पसंद मुख्य आधार होगा। कार्यकर्ता की पसंद का काफी अहमियत होगी। कोई दूसरा मंतुराम न बने इसके लिये कदम उठाया जायेगा।

बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अश्वनी भाई कोतवाल रोहित चौधरी बैठक में एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मो. अकबर, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षद्वय डॉ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल उइके, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित अन्य शामिल हुए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!